महिंद्रा की थार को लेकर लोगो में काफी उत्सुकता लेकिन 9 महीने की वेटिंग

Dec 8, 2020 - 06:11
Dec 8, 2020 - 06:15
महिंद्रा की थार को लेकर लोगो में काफी उत्सुकता लेकिन 9 महीने की वेटिंग

देश की वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा की न्यू जेनेरेशन महिंद्रा थार 2020 की डिमांड दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। भारत में बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी को प्रोडक्शन भी बढ़ाना पड़ा है। लेकिन अब वेटिंग को 6 महीने से बढ़ाकर 9 महीने कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप नई महिंद्रा थार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको इसकी डिलिवरी अगले साल सितंबर के आसपास मिलेगी। क्रैश टेस्ट में ग्लोबल NCAP से महिंद्रा की नई थार को शानदार 4 स्टार रेटिंग मिली है। जो कि सुरक्षा के लिहाज से बेहतर है।

नई महिंद्रा थार 2 अक्टूबर 2020 को लॉन्च हुई थी। लॉन्चिंग के समय से ही महिंद्रा थार की बुकिंग बढ़ती जा रही है। अब तक करीब 50 फीसदी थार की बुकिंग डीजल और पेट्रोल ऑटोमैटिक की हुई है। खास बात यह है कि थार की बुकिंग कराने वाले 55 फीसदी ग्राहक फर्स्ट टाइम बायर्स हैं। नई थार को भारत में डिजाइन किया गया है और इसका प्रोडक्शन नासिक प्लांट में हुआ है। यहां तक कि वाहन में इस्तेमाल होने वाले अधिकांश कलपुर्जों को भी स्थानीय स्तर पर तैयार किया गया है।

कंपनी ने नई थार को दो मॉडल एएक्स और एलएक्स में उतारा है। इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों तरह के पावरट्रेन के विकल्प उपलब्ध हैं। डीजल इंजन 120hp की पावर जेनरेट करता है। जबकि पेट्रोल इंजन 150 hp की पावर जेनरेट करता है। इस कार के इंटीरियर को वाटर फ्रेंडली बनाया गया है। इसमें क्रूज कंट्रोल, ABS के साथ EBD, डुअल एयरबैग, हिल-होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। पहले थार को लोग एडवेंचर व्हीकल के नजरिये से देखते थे। लेकिन अब नई पीढ़ी की थार को इस तरह से बनाया है ताकि वह आम सड़कों के साथ ऑफ रोडिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सके।