जिला डीग के जनूथर थाना क्षेत्र के बडेसरा गांव में मंगलवार सुबह 13 साल के जुड़वां भाइयों की मौत
#भरतपुर डीग। जिले के डीग के जनूथर थाना क्षेत्र के बडेसरा गांव में मंगलवार सुबह 13 साल के जुड़वां भाइयों विनय चौधरी और विष्णु चौधरी के श!व घर के पास एक प्लॉट में ज्वार-बाजरे की पुंज के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों बच्चे अपनी मां प्रीति के साथ अपने नाना घनश्याम चौधरी के घर रह रहे थे और मंगलवार सुबह करीब 6 बजे घर से निकले थे, जो काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो तलाश करने पर उनके शव खू!न से सने हुए मिले, जिनके शरीर पर जगह-जगह कट के निशान भी थे। घटना की सूचना मिलते ही डीग पुलिस अधीक्षक शरण कांबले और जनूथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा डॉग स्क्वाड की मदद से साक्ष्य जुटाए, वहीं पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर ह!त्या के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए गहन जांच शुरू कर दी है, जबकि इस दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मचने के साथ पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।


