ऑनलाइन शॉपिंग ने खोल दी इस बिजनेस की किस्मत, एक बार लगाएं पैसा और जिंदगीभर घर बैठे करें मौज
Online shopping opened the fortunes of this business, invest money once and enjoy the whole life sitting at home
Business Idea : बिजनेस में कमाई होती है, इसमें कोई दो राय नहीं है. लेकिन, सच्चाई यह भी है कि अगर सही योजना न बनाकर किसी गलत व्यापार में पैसे लगा दिए जाएं तो मोटा नुकसान भी हो सकता है. समय के साथ कुछ बिजनेस बढ़ जाते हैं तो कुछ काम मंद हो जाते हैं. देश में ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन की वजह से कई नए बिजनेस भी पैदा हो गए हैं और कुछ की मांग बढ़ गई है. ऐसा ही जबरदस्त डिमांड वाला बिजनेस है, कार्डबोर्ड के बॉक्स बनाने का बिजनेस (Cardboard Business). सामान छोटा हो या बड़ा, सभी की पैकिंग के लिए गत्ते के डिब्बे की जरूरत होती ही है. यही वजह है कि अब कार्डबोर्ड का बिजनेस एक मोटे मुनाफे वाला धंधा बन चुका है.
खास बात यह है कि गत्ते के डिब्बों की मांग सालभर रहती है. साथ ही आने वाले समय में इसकी डिमांड में कमी आने की कोई संभावना नहीं है. हां, इतना जरूर है कि कार्डबोर्ड से बॉक्स बनाने का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको ठीक-ठाक पैसे की जरूरत होगी. ऐसा इसलिए है क्योंकि गत्ते के डिब्बे बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीनें महंगी आती हैं.
कितना करना होगा निवेश?
आपको कितना निवेश करना होगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किसी तरह का प्लांट लगाना चाहते हैं. अगर आप ऑटोमेटिक मशीन के साथ बड़ी इकाई स्थापित करना चाहते हैं तो आपको कम से कम 80 लाख रुपये लगाने होंगे. इसका कारण यह है कि ऑटोमेटिक कार्डबोर्ड मेकिंग मशीन की कीमत 4800000 रुपये से शुरू होती है. इंडियामार्ट जैसी वेबसाइट से आप मशीनों की जानकारी ले सकते हैं और खरीद भी सकते हैं. बड़ी मशीन लगाने को आपको ज्यादा जगह की जरूरत होगी साथ ही आपको ज्यादा रॉ मैटिरियल के साथ काम शुरू करना होगा. बिजली की खपत भी ज्यादा होगी.
वहीं, अगर आप सेमी-ऑटोमेटिक मशीन लगाकर काम शुरू करते हैं तो आप 35 लाख रुपये में अपना प्लांट शुरू कर सकते हैं. इंडियामार्ट पर सेमी-ऑटोमेटिक मशीन आठ लाख रुपये से लेकर 15 लाख रुपये तक में खरीद सकते हैं. 15 लाख रुपये में आने वाली मशीन हर घंटे 50 बॉक्स बना सकती है. हां, इस मशीन से बने बॉक्स की फिनिशिंग में आपको कुछ काम हाथ से भी कराने होंगे. कार्डबोर्ड के बॉक्स बनाने के लिए आपको क्राफ्ट पेपर खरीदना होगा. अच्छी क्वालिटी का का पेपर करीब 50 रुपये किलो मिलता है.
चाहिए अच्छी-खासी जगह
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको करीब 5000 स्क्वॉयर फीट जगह की जरूरत होगी. आपको प्लांट भी लगाना होगा और माल को रखने के लिए गोदाम भी बनाना होता है. कार्डबोर्ड बॉक्स का बिजनेस आपको ज्यादा भीड़ भाड़ वाली जगह पर शुरू नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसे में आपको सामान लाने और ले जाने में परेशानी होगी.
जानिए कितनी होगी बचत
इस बिजनेस में अगर प्रॉफिट की बात की जाए तो इसकी डिमांड पूरे सालभर एक जैसी रहती है. पिछले कुछ समय में ई-कॉमर्स कंपनी का मार्केट बहुत तेजी से बढ़ा है. आजकल लोग ऑनलाइन शॉपिंग करना बहुत पसंद करते हैं. ऐसे में ऑनलाइन सामान की डिलीवरी करने के लिए एक मजबूत कार्डबोर्ड की जरूरत पड़ती है. इस व्यवसाय में प्रॉफिट मार्जिन भी बहुत ज्यादा है यदि आप ग्राहक बनाने में सक्षम हैं और इसकी अच्छी मार्केटिंग करते है तो इस बिजनेस को शुरु करके सालाना 5 से 10 लाख रुपये तक कमा सकते है.
Kumkum sharma 

