IND vs AUS: विराट कोहली 106 टेस्ट में पहली बार स्टंपिंग का शिकार हुए, रोहित शर्मा भी नए तरीके से हुए आउट
ind-vs-aus-2nd-test-virat-kohli-and-rohit-sharma-both-got-dismissed-through-a-new-way-in-delhi-test
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली में खेला गया। टीम इंडिया ने यह मैच छह विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली एक खास वजह से चर्चाओं में हैं। दरअसल, 115 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित ने तेज शुरुआत दिलाई थी। हालांकि, 39 के कुल स्कोर पर रोहित अपना विकेट गंवा बैठे थे।


