कार्यवाहक सोहन सिंह नरूका की पदोन्नति होने पर लोगों ने किया सम्मान दी बधाई

कार्यवाहक सोहन सिंह नरूका की पदोन्नति होने पर लोगों ने किया सम्मान दी बधाई

डीग - खबर ,  7 अगस्त  :-  संवाददाता मुकेश जांगिड़ 

डीग तहसीलदार सोहन सिंह नरूका की पदोन्नति पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा गाँव अऊ में स्वागत व सम्मान किया गया । डीग - कुम्हेर रोड स्थित करण सिंह पब्लिक स्कूल के संस्थापक पूर्व सरपंच पति बाबू सिंह उमरा द्वारा तहसीलदार सोहन सिंह नरूका को 11 किलो की पुष्पों की माला , दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह के रूप में महाराणा प्रताप की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया ।

इस समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में ठाकुर दर्शन सिंह व भगवान सिंह सोनगाँव थे । इस मौके पर तहसीलदार नरुका ने कहा कि जनता की मदद करना हर अधिकारी का परम कर्तव्य है साथ ही उन्होंने बताया कि अधिकारियों को पूर्ण ईमानदारी , कानून व नियमों के दायरे में रहकर ही कार्य करना चाहिए जिससे लोगों में वह अपनी छवि हमेशा के लिए बना सके । इस इस अवसर पर मुकेश सिंह , भरतसिंह एडवोकेट , ज्ञानु ठाकुर , विष्णु ठाकुर , किशन सिंह व घंशी घरवारी सहित गणमान्य लोगों ने तहसीलदार नरुका को पदोन्नति होने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं ।

आपको बतादें कि डीग तहसीलदार की पदोन्नति के साथ ही उन्हें उनके गृह जिले अलवर के नगर परिषद कार्यालय में आयुक्त के पद पर कार्यभार मिला है । इस मौके पर आसपास के ग्रामीण इलाकों से आये विभिन्न समाज के प्रतिष्ठित व और वरिष्ठ नागरिक मौजद रहे ।