5 माह से फरार चल रही लूट के 2 आरोपियों को डीग पुलिस ने किया मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार

Aug 6, 2020 - 18:00
Aug 6, 2020 - 18:06
5 माह से फरार चल रही लूट के 2 आरोपियों को डीग पुलिस ने किया मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार

खबर डीग भरतपुर संवाददाता मुकेश जांगिड़

डीग- पुलिस ने पांच‌ माह पूर्व माढेरा बेयर हाउस के पास एक बाइक सवार दंपति से हुई लूट में  शामिल दो बदमाशों  को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
थाना प्रभारी गणपत राम के अनुसार उन्होंने मुखबिर की सूचना पर और तकनीकी साधनों की मदद से बुधवार को इस वारदात में शामिल पवन जाट निवासी जाटोली थून थाना डीग  तथा सत्तो जाट निवासी थैराबर थाना कुम्हेर को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस बारदात के मुख्य आरोपी राजू पुत्र महाराज सिंह जाट निवासी सिनसिनी थाना डीग को शनिवार को ही गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बाइक सवार दंपति से लूटे गए सोने के  दो कुंडल बरामद कर चुकी है।

थाना प्रभारी ने बताया है कि इस मामले में पदम सिंह पुत्र पुन्नाराम लोधा निवासी बदनगढ़ ने 3 मार्च 2020 डीग थाने में दर्ज कराई अपनी रिपोर्ट में बताया था कि 3 मार्च को वह अपनी ससुराल बझेरा से अपनी पत्नी के साथ बाइक पर अपने गांव बदनगढ़ वापिस आ रहा था रात्रि करीब साढे 8 बजे जैसे ही वह गांव  मांडेरा और सैंत के बीच पहुंचा पीछे से तेज गति से टीवीएस बाइक पर मुंह पर ढाटा बांधकर आए तीन युवकों ने अपनी बाइक उसकी बाइक के आगे अडा दी।

और उसके व उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर जेवर और पर्स आदि छीन कर ले गए। पुलिस गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ में जुटी है।