पुलवामा एनकाउंटर: सुरक्षाबलों ने बुधवार तड़के अल बद्र के 2 आतंकी को मारा गिराया
दिल्ली में हुए आतंकी हमले के बाद पुलवामा मे फिर आतंकी हमला हुआ। जम्मू कश्मीर के पुलवामा के टिकेन इलाके में बुधवार तड़के सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। बताया जा रहा है कि इनका संबंध अल बद्र आतंकी संगठन से था। यहां आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की थी, तभी उन पर फायरिंग की गई। इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। इसके साथ ही बारामूला जिले के सिंहपोरा पट्टन में कुछ अज्ञात लोगों की ओर से किए गए ग्रेनेड अटैक में तीन आम नागरिक जख्मी हुए हैं। उन्हें पट्टन के अस्पताल में भर्ती किया गया है।


