कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना न करने पर तीन मैरिज हाेम पर जुर्माना एक को सीज किया
अलवर जिले में कोविड-19 के प्रोटोकॉल की पालना नहीं करने पर शहर में 3 मैरिज होम्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें एक मैरिज हाेम काे सीज कर दिया गया। नगर परिषद आयुक्त सोहन सिंह नरूका ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार विवाह समारोह में 100 व्यक्तियों तक ही शामिल होने एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल की पालना के संबंध में शहर में स्थित विभिन्न मैरिज होम का नगर परिषद की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल की पालना नहीं पाए जाने पर गायत्री मंदिर रोड स्थित न्यू आपणो मैरिज होम एवं 200 फीट रोड स्थित वेलकम रिसोर्ट की 5-5 हजार रुपए की पेनल्टी काटी गई। इसके अलावा विजय मंदिर रोड स्थित श्रीराम वाटिका मैरिज होम को सीज करने के साथ 25 हजार रुपए की पेनल्टी काटी गई।


