राजस्थान: 500 के बंद हो चुके नोट? 5.20 लाख नकदी के साथ 3 गिरफ्तार

Nov 26, 2020 - 06:08
Nov 26, 2020 - 06:10
राजस्थान: 500 के बंद हो चुके नोट? 5.20 लाख नकदी के साथ 3 गिरफ्तार

राजस्थान में 5 लाख 20 हजार रुपए के बंद हो चुके 500 रुपए के नोटों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जालोर के कुचेरा थाना पुलिस ने तीनों युवकों गिरफ्तार कर लिया  गया है। यह नोट आहोर से नागौर जिले में सप्लाई होने थे। केंद्र सरकार ने 8 नवंबर 2016 को इन नोटों को चलन से बाहर कर दिया था। पुलिस ने नोटों को जब्त कर गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक श्वेता धनखड़ ने बताया कि एक कार में बड़े पैमाने पर पुरानी नकदी ले जाने की सूचना शाम छह बजे मुखबिर से थाना प्रभारी देवीलाल को लगी थी। इस पर पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी गई। और  ये तीनों आरोपी  को नाकाबंदी  में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है।

आरोपी उक्त राशि को कहां से लाए थे और अब तक कहां छिपाकर रखी थी। इसके बारे में पुलिस जानकारी प्राप्त कर रही है। अभी पूरी राशि को पुलिस ने 102 में जब्त किया है।

एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास हरियाणा परिवहन विभाग से पासिंग नंबरों की कार है। आरोपियों के किसी बाबा के सम्पर्क में होने की भी जानकारी सामने आई है, जिसको आरोपी यह राशि देने वाले थे।