राजस्थान: चित्तौड़गढ़ में भीषण सड़क हादसा 7 की मौत जबकि 11 लोग घायल PM मोदी और CM गहलोत ने जताया शोक

राजस्थान: चित्तौड़गढ़ में भीषण सड़क हादसा 7 की मौत जबकि 11 लोग घायल PM मोदी और CM गहलोत ने जताया शोक

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। शनिवार 12 दिसम्बर को देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां के सादलखेड़ा में तेज रफ्तार जीप एक कंटेनर में घुस गई। जिससे 7 लोगों की मौत हो गई। 11 लोग अभी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इस भीषण हादसे पर दुख जताया है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी चित्तौड़गढ़ हादसे पर शोक प्रकट किया है।

जानकारी के मुताबिक बताया गया है की, ये सभी रतलाम के ताल तहसील स्थित आक्याकलां गांव के रहने वाले शंकरलाल के बेटे शिवनारायण और बेटी हवाकुंवर की शादी 7 दिसंबर को हुई थी। इसके अलावा गांव के ही सत्यनारायण मालवीय की शादी 11 दिसंबर को हुई थी। तीनों जोड़े परिवार समेत शनिवार को दर्शन के लिए श्री सांवलिया सेठ के मंदिर गए थे।

जब ये सभी दर्शन कर लौटते समय जीप बेकाबू होकर कंटेनर में घुस गई। भिड़ंत इतनी जोरदार हुई कि कंटेनर जीप को सड़क पर 20 मीटर और उसके बाद 5 फीट खाई में और घसीटता गया। फिर उसके ऊपर चढ़ गया। जीप सवार 17-18 लोग जीप और ट्रेलर के नीचे दब गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका। इनमें से 5 शव बुरी तरह पिचक गए थे। अब तक कुल 7 लोगों की मौत की खबर है।