ट्रेन की टक्कर से 4 साल के मासूम की मौत:मां बकरियां चराते हुए दूर चली गई, पटरियों के पास खेल रहा मासूम आया ट्रेन की चपेट में

ट्रेन की टक्कर से 4 साल के मासूम की मौत:मां बकरियां चराते हुए दूर चली गई, पटरियों के पास खेल रहा मासूम आया ट्रेन की चपेट में

कपासन के नेतावल और पंडोली स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर खेल रहे चार साल के बच्चे की ट्रेन की टक्कर लगने से मौत हो गई। उसकी मां बकरियां चढ़ाते हुए थोड़ी दूर निकल गई थी। मां जब लौटी तो बेटे का शव देख बिलख पड़ी। हेड कॉन्स्टेबल विश्राम सिंह ने बताया कि बालक के पिता बाहर गए हुए हैं। उनके लौटने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।