मध्यप्रदेश में 15 साल की लड़की को घर से उठाकर गैंगरेप किया
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से 60 किलोमीटर दूर झिरन्या तहसील में 15 साल की लड़की के अपहरण और गैंगरेप की घटना सामने आई है। वारदात में तीन लोग शामिल हैं, जो घटना के बाद से फरार हैं। पीड़ित किशोरी अपने 19 साल के भाई के साथ खेत में झोपड़ी बनाकर रहती है। दोनों उसी खेत में मजदूरी करते हैं।
पीड़िता के भाई ने बताया कि मंगलवार रात 1 बजे तीन युवक आए, उन्होंने पीने के लिए पानी मांगा। पानी लेने के बाद तीनों चले गए। दस मिनट बाद तीनों वापस आए और इस बार शराब मांगी। भाई के मना करने पर तीनों 15 साल की बहन को अपने साथ उठाकर ले गए। भाई ने विरोध किया तो उसे लकड़ी से खूब पीटा और बहन को लेकर चले गए। भाई ने खेत मालिक और परिजनों को फोन किया।
परिजनों के पहुंचने के बाद किशोरी को ढूंढना शुरू किया तो वह रास्ते में पड़ी मिली। पीड़िता ने बताया कि तीनों ने उसका मुंह कपड़े से बांध दिया था ताकि चिल्ला न सकूं। तीनों ने दुष्कर्म के बाद मुझे लात-घूंसों से पीटा। मेरा गला दबा रहे थे। मुझे लगा अब नहीं बचूंगी, लेकिन मुझे छोड़कर भाग गए।
खंडवा: 11 दिनों तक खेत में रखकर दुष्कर्म किया, फिर जंगल में छोड़कर भागा युवक
मध्यप्रदेश के खंडवा में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर उसे जंगल में छोड़ने का मामला सामने आया है। खालवा इलाके की किशोरी की मुलाकात मेले में 19 साल के राजकुमार कोरकू से हुई। यहां से वह उसे झांसा देकर अपने साथ खेत में ले गया। यहां 11 दिनों तक राजकुमार ने किशोरी को अपने साथ रखा और दुष्कर्म करता था। इसके बाद वह किशोरी को पुनासा के जंगल में छोड़कर भाग गया। पुलिस ने राजकुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।