दिल्ली से जयपुर के बीच 84 करोड़ में रोडवेज को मिलेगी 48 इलेक्ट्रिक बसे

दिल्ली से जयपुर के बीच 84 करोड़ में रोडवेज को मिलेगी 48 इलेक्ट्रिक बसे

अब बस यात्रियों के लिए जल्द ही बड़ी सौगात मिलने वाली है। ये रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसे होगी, जो पॉल्यूशन मुक्त रहेगी। यह दिल्ली के बीकानेर हाउस से रोडवेज की बसों इलेक्ट्रिक का संचालन होगा। इसके लिए रोडवेज करीब 84 करोड़ की लागत से 48 इलेक्ट्रिक बसे खरीद रही है। बसो का ट्रायल हो चुका है। रोडवेज और कंपनी के बीच हुए एग्रीमेंट के तहत बसें नए साल में अप्रैल से संचालित होगी। यह बस एक बार चार्ज होने पर 250 किमी का सफर तय करगी।

यह दिल्ली मार्ग पर बीच में एक जगह चार्जिंग पाॅइंट बनाया जाएगा, जहां बसों की बैट्री चेंज की जाएगी। ये एक घंटे में इलेक्ट्रिक बस 80 किमी का सफर तय करेगी। बसें पॉल्यूशन फ्री होगी। कॉमर्शियल डीजल वाहनों पर रोक की वजह से अभी रोडवेज बसें यात्रियों को धौला कुंआ, इफ्को चौक और गुरुग्राम तक ही छोड़ रही है। इन्हीं जगह से यात्रियों को ले रही है।

यह जयपुर-दिल्ली मार्ग पर बसों का संचालन होता है तो 43 सीटर बस में एक तरफ की आय 30 हजार रुपए की आय होती है। राउंड ट्रिप में करीब 60 हजार रुपए बनते हैं। 44.70 रुपए प्रति किमी के हिसाब 600 किमी के 26 हजार रुपए कंपनी को भुगतान किया जाएगा। 4,500 रुपए बिजली खर्च होगी। कुल मिलाकर राउंड ट्रिप में 86 यात्री मिलते हैं तो रोडवेज को 30 हजार रुपए की बचत होगी। इसमें ड्राइवर-कंडक्टर भी शामिल हैं।