SARKARI SCHEME: शादीशुदा महिलाओं की चमकी किस्मत, सरकार इस योजना के तहत दे रही 5000 रुपये, फटाफट करें आवेदन

SARKARI SCHEME: शादीशुदा महिलाओं की चमकी किस्मत, सरकार इस योजना के तहत दे रही 5000 रुपये, फटाफट करें आवेदन

नई दिल्ली PM Matru Vandana Yojana: केंद्र सरकार के द्वारा देश में काफी सारी स्कीम का संचालन किया जा रहा है। इसमें किसानों,छात्रों और महिलाओं के लिए तमाम स्कीम को चलाया जा रहा है। पीएम किसान के तहत सरकार प्रत्येक वर्ष 6 हजार रुपये से अर्थिक मदद करती है। इस प्रकार सरकार शादीशुदा महिलाओं के लिए भी एक सरकारी स्कीम चला रही है। केंद्र सरकार की तरफ से देश की महिलाओं के लिए एक मालामाल स्कीम चलाई जा रही है।

दरअसल आपको बता दें केंद्र सरकार गर्भवती महिलाओं के लिए पीएम मात्र वंदना योजना (PM Matru Vandana Yojana) को शुरु कर रखा है। इसमें सरकार गर्भवती महिलाओं को पूरे 5 हजार रुपये देती है। इस सरकारी स्कीम में गर्भवती महिलाओं को सरकार की ओर से आर्थिक रुप से मदद की जाती है। स्कीम के तहत महिलाओं को इसलिए पैसा दिया जाता है जिससे कि पूरे देश में पैदा होने वाले बच्चे कुपोषण का शिकार न हों और उनको किसी भी तरह की बीमारी न हो। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस स्कीम की शुरुआत की है।

फटाफट जानें स्कीम की खासियत

इस स्कीम में गर्भवती महिलाओं की आयु कम से कम 19 साल की होनी चाहिए।

इस स्कीम में आप ऑफलाइन ही एप्लीकेशन कर सकते हैं।

इस स्कीम में मिलने वाली 5000 रुपये की रकम 3 बार में ही ट्रांसफर करती है।

इस स्कीम की शुरुआत 1 जनवरी 2017 को हुई थी।

किस तरह मिलेगा स्कीम में पैसा

इस स्कीम का पैसा लाभार्थी महिला को सरकार 3 किस्तों में देती है। पहली किश्त में 1000 रुपये, दूसरी किश्त में 2 हजार रुपये और तीसरी किश्त में 2 हजार रुपये मिलते हैं। गर्भवती महिला को ये पैसा सीधा उनके खाते में भेजा जाता है।

अगर आप इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आप https://wcd.nic.in/schemes/pradhan-mantri-matru-vandana-yojana नाम की वेबसाइट से संपर्क कर सकते हैं। यहां पर आपको इस स्कीम के बारे में सारी जरुरी जानकारी मिल जाएंगी।