शारदीय नवरात्र:करणी माता का मेला आज से, सुबह 5 से रात 8.30 बजे तक जा सकेंगे

देवी उपासना का पर्व शारदीय नवरात्र साेमवार से प्रारंभ हाेंगे। मुहूर्तानुसार घराें ओर मंदिराें में घट स्थापना की जाएगी। पहले दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना हाेगी। तिथि में परिवर्तन नहीं हाेने से इस बार नवरात्र 9 दिनाें के ही हाेंगे।

शारदीय नवरात्र:करणी माता का मेला आज से, सुबह 5 से रात 8.30 बजे तक जा सकेंगे

नवरात्रि के पावन उत्सव पर Jaimamart लाया है धमाकेदार ऑफर In Alwar City Shop Now https://jaimamart.com

दाे साल बाद इस बार बालाकिला स्थित करणी माता का मेला 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक भरेगा। नवरात्र में सुबह 5 से रात 8.30 बजे तक श्रद्धालु करणी माता के दर्शनाें के लिए जा सकेंगे। मालाखेड़ा बाजार स्थित वैष्णाेदेवी मंदिर में 16 साल बाद इस बार ज्याेत लाई गई है।

नवरात्र से एक दिन पहले रविवार काे बाजार में मां दुर्गा की प्रतिमा, तस्वीर और फलाहार सामग्री की खरीदने वालाें की भीड़ रही। पं. यज्ञदत्त शर्मा का कहना है कि 26 सितंबर काे कुमार याेग, हस्त नक्षत्र, शुक्ल व ब्रह्मयाेग का विशेष शुभ संयाेग बन रहा है।

इन याेग में मां दुर्गा की पूजा विशेष शुभ फलदायी व समृद्धि कारक हाेती है। इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर है, जाे शुभ फलदायी है। करणी माता मेले की तैयारी काे रविवार काे अंतिम रूप दिया गया। मेलास्थल पर श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए पांडाल बनाया गया है।

मंदिर पर पीने की व्यवस्था की गई है। एडीएम सिटी ओपी सहारण ने बताया कि मेले में आने वाले लाेगाें पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। आवश्यक दवाओं के साथ मेडिकल टीम तैनात रहेगी। अग्निजनित हादसे पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ी वहां रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहेगा। चाैपहिया वाहनाें काे प्रतापबंध नाके से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। दुपहिया वाहनाें के लिए करणी माता मंदिर के पास पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

करणी माता मंदिर जाते समय इन बाताें का रखें ध्यान

  • एक दुपहिया वाहन पर दाे लाेगाें काे जाने की अनुमति हाेगी।
  • दुपहिया सवार काे हेलमेट पहनना जरूरी हाेगा।
  • दुपहिया वाहन की अधिकतम गति सीमा 30 किलाेमीटर प्रति घंटा से अधिक नहीं हाे।
  • चाैपहिया वाहनाें काे प्रतापबंध के पास स्थित वन विभाग के नाके से आगे नहीं जाने दिया जाएगा।
  • 3 अक्टूबर काे दुर्गा अष्टमी व 4 अक्टूबर काे महानवमी पर दुपहिया वाहनाें काे प्रतापबंध के पास स्थित वन विभाग के नाके तक जाने दिया जाएगा।
  • साइकिल का किराया 5 रुपए व दुपहिया वाहन किराया 10 रुपए रहेगा।