भारतीय टीम को झटका: जडेजा चोट लगने से टी-20 सीरीज से बाहर उनकी जगह शार्दूल टीम में खेलेंगे
भारतीय टीम के लिए एक बहुत बड़ा झटका लगा है। टी-20 सीरीज के दौरान ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा कन्कशन कॉन्ट्रोवर्सी के चलते टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारत की पारी के आखिरी ओवर में उन्हें हेलमेट पर बॉल लगी थी। इसके बाद वे मैदान पर वापसी नहीं कर पाए। अब उनकी जगह तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर को टीम में जगह दी गई है। शार्दूल ठाकुर तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा थे और तीसरे मैच में खेलते हुए प्रभावशाली गेंदबाजी भी की थी।
क्या है कन्कशन रिप्लेसमेंट ?
ICC ने 2019 में कन्कशन रिप्लेसमेंट के नियम को लागू किया था। बैट्समैन की जगह बैट्समैन और बॉलर की जगह बॉलर। कन्कशन नियम के तहत अगर कोई बल्लेबाज फील्ड से बाहर जाता है, तो उसकी जगह वैसा ही खिलाड़ी खेलने आ सकता है।


