एक्ट्रेस नीतू कपूर हुईं कोरोना पॉजिटिव फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ संक्रमण

एक्ट्रेस नीतू कपूर हुईं कोरोना पॉजिटिव फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ संक्रमण

बॉलीवुड में फिर कोरोना ने दस्तक दी है बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर फ़िल्म की शूटिंग के दौरान कोरोना पॉजिटिव हो गईं है। वह 'जुग जुग जियो' फिल्म की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ गई हुई थी। वहीं सिमटम नजर आने के बाद उनका टेस्ट हुआ और रिपोर्ट आने के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए मुंबई लाया गया है।बोनी कपूर ने इस बात का पता चलते ही फिलहाल फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है। सेट पर मौजूद सभी लोगों का कोविड टेस्ट करवाया जा रहा है।

'जुग-जुग जियो' 30 अप्रैल को ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर की पहली फिल्म है। नीतू ने शूटिंग के लिए रवाना होते वक्त सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, "इस मुश्किल वक्त में मेरी पहली फ्लाइट। इस जर्नी को लेकर नर्वस हूं।" इसके आगे उन्होंने ऋषि कपूर को याद करते हुए लिखा था, "कपूर साहब आप यहां मेरा हाथ थामने के लिए नहीं हैं, मैं जानती हूं कि आप मेरे साथ हो।"