तुलसी लगाओ कोरोना भगाओ:अभियान में गायत्री परिवार ने कुम्हेर क्षेत्र में 1000 पौधे लगाने का लिया संकल्प
तुलसी लगाओ कोरोना भगाओ अभियान के तहत गायत्री शक्तिपीठ कुम्हेर के कार्यकर्ताओं ने कस्बा कुम्हेर सहित ग्रामीण क्षेत्र मे 1000 तुलसी के पौधे लगाने का संकल्प लिया है। गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा पैघोर के गांव लखन, कूम्हां ,इन्दु, दादू, हैवत, आदि गांवों में लोगो को 108 तुलसी के पौधों का वितरण कर पौधरोपण कर उसके लाभ बताएं। गायत्री शक्ति पीठ कुम्हेर पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने कहा तुलसी का पौधा लगाना पुण्य का काम है उन्होंने तुलसी के पेड़ों का महत्त्व बताते हुए कहा वेदों, पुराणों में पेड़ों को लगाना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। तुलसी लगाओ कोरोना भगाओ अभियान के तहत उन्होंने कहा कि तुलसी के पत्ते कोरोना बीमारी में लाभदायक हैं।
कार्यवाहक सोहन सिंह नरूका की पदोन्नति होने पर लोगों ने किया सम्मान दी बधाई
(ये भी पढ़ें )
इसके साथ ही ग्रामीणों को तुलसी के पौधे वितरित किए गए। ग्रामीणों से कहा कि व्यक्ति खाना-पानी के बिना तो कुछ रोज जिन्दा तो रह सकता है परन्तु आक्सीजन के बिना इन्सान तो जिन्दा नहीं रह सकता हैं और ये आक्सीजन तो पेड़ो से ही मिलता है, वृक्ष प्रकृति के सर्वश्रेष्ठ प्रहरी हैं। वनस्पति जगत धरती के फेफड़े के रूप में काम करता है। वृक्ष वर्षा एवं जल संरक्षण में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष नहीं रहे तो मानव जीवन भी समाप्त हो जाएगा।कार्यक्रम में शामिल हुए श्रद्धालुओं को तुलसी के पौधे प्रदान कर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने में भागीदारी का संकल्प दिलाया।


