नाबालिग छात्रा ने जहर खाकर की सुसाइड आज सुबह अस्पताल में तोड़ा दम, मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
भरतपुर के कोतवाली थाना इलाके में एक नाबालिग लड़की ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मौत के कारणों का कुछ पता नहीं लग पाया है। पुलिस नाबालिग के मौत के कारणों का पता लगा रही है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
कोतवाली थाने के ASI चंद्रशेखर ने बताया कि 16 साल की नाबालिग शहर के बासन गेट इलाके में रहती थी। उसके पिता सोने चांदी का व्यापार करते हैं। परिजनों ने बताया कि नाबालिग ने देर रात को जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसके बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। जब परिजनों को इस बारे में पता लगा तो उन्होंने नाबालिग को RBM अस्पताल में भर्ती करवाया और घटना की जानकारी कोतवाली थाना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। आज सुबह करीब 5 बजे नाबालिग ने दम तोड़ दिया। नाबालिग छात्रा 12वीं क्लास में पढ़ रही थी।
नाबालिग के शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मौत की सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि नाबालिग के मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस उसके मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही छात्रा की मौत के कारणों का पता लग पाएगा।


