जल्दी ही आप घर बैठे मोबाइल: लैपटॉप व कंप्यूटर पर देख सकेंगे अलवर का म्यूजियम, डिजिटलाइजेशन का काम मार्च 2022 तक पूरा हाेने की उम्मीद

जल्दी ही आप घर बैठे मोबाइल: लैपटॉप व कंप्यूटर पर देख सकेंगे अलवर का म्यूजियम, डिजिटलाइजेशन का काम मार्च 2022 तक पूरा हाेने की उम्मीद

डिजिटलाइजेशन का काम मार्च 2022 तक पूरा हाेने की उम्मीद
अलवर | वह दिन दूर नहीं, जब आप घर बैठे अपने माेबाइल, लैपटाॅप व कंप्यूटर पर अलवर के म्यूजियम को देख सकेंगे। इन दिनाें म्यूजियम में डिजिटलाइजेशन का काम चल रहा है। मार्च 2022 तक यह काम पूरा हाेने की उम्मीद है। इस पर करीब 14 लाख रुपए का खर्च हाेने का अनुमान है। मुख्यमंत्री ने बजट घाेषणा 2021-22 में प्रदेश के पांच म्यूजियम काे डिजिटलाइजेशन करने की घोषणा की थी। इनमें अलवर के अलावा बूंदी, बारां, चित्तौड़गढ़ व भरतपुर के भी म्यूजियम शामिल हैं।

आईआईटी जोधपुर ने पूरा किया डेटा कलेक्शन का काम
संग्रहालय अध्यक्ष प्रतिभा यादव ने बताया कि आईआईटी जोधपुर की टीम द्वारा डेटा कलेक्शन का पूरा कर लिया है। टीम द्वारा डिजिटलाइजेशन का कार्य किया जा रहा है, जाे मार्च 2022 तक पूरा हाेने की संभावना है। लाेगों को माेबाइल, लैपटाॅप व कंप्यूटर पर म्यूजियम देखने मिलेगा। म्यूजियम में प्राचीन, एेतिहासिक, दुर्लभ व बेशकीमती वस्तुएं 2डी व 3डी में देखने का अवसर मिलेगा।