अलवर: ट्रेन की चपेट आए 3 परीक्षार्थियों के टुकड़े-टुकड़े हो गए, रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन के इंतजार में थे

अलवर: ट्रेन की चपेट आए 3 परीक्षार्थियों के टुकड़े-टुकड़े हो गए, रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन के इंतजार में थे

राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से पहले अलवर के राजगढ़ में बड़ा हादसा हो गया। रात करीब साढ़े 8 बजे राजगढ़ रेलवे स्टेशन पर डबल डेकर ट्रेन की चपेट में तीन परीक्षार्थी आ गए। तीनों मौके पर ही मौत हो गई। तीनों राजगढ़ से जयपुर जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे।
जानकारी के अनुसार राजगढ़ इलाके के रहने वाले तीन युवक पुलिस भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए जयपुर जा रहे थे । उनको पैसेंजर ट्रेन से जयपुर जाना था। जंक्शन पर भीड़ ज्यादा थी। पैसेंजर ट्रेन के आने से पहले ही चर्चा शुरू हो गई कि ट्रेन आ रही है। इन युवकों को लगा कि पैसेंजर आ रही है। जो प्लेटफॉर्म पर आकर रुकेगी। लेकिन, उस समय अलवर की तरफ से डबल डेकर ट्रेन आ रही थी। डबल डेकर ट्रेन का राजगढ़ में स्टोपेज नहीं है।
ये गलती हुई और चपेट में आए
तीनों युवक पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के लिए प्लेटफॉर्म से उतरकर रॉन्ग साइड ट्रेन में चढ़ने के लिए बीच वाली पटरी पर आ गए। ताकि पैसेंजर में भीड़ से बच कर दूसरी तरफ से चढ़ जाएंगे। लेकिन उस समय बीच वाली पटरियों से डबल डेकर स्पीड से आ गई। डबल डेकर का यहां कोई स्टोपेज नहीं है। इस कारण तीनों युवक डबल डेकर ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि युवकों के चिथड़े उड़ गए।

सैकड़ों की मौजूदगी में हादसा
हादसे के वक्त सैकड़ों लोग स्टेशन पर मौजूद थे। यात्रियों की आंखों के सामने तीनों युवक डबल डेकर की चपेट में आए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कइयों के शरीर के अंग भी दूर-दूर जाकर गिरे हैं। बाद में आरपीएफ व जीआरपी ने शव एकत्रित कराए। फिर उनको अस्पताल में भेजा।
इसके बाद शवों की शिनाख्त हुई
मृतकों में एक युवक लालजी पुत्र मदन निवासी मीना प्रधानों का ग्वाड़ा देवती है । दूसरे की सूचना मिली है कि बबलेश पुत्र शिंभूदयाल घेवर निवासी है और तीसरा मृतक विक्रम पुत्र कैलाश मीना प्रधानों का ग्वाडा देवती का रहने वाला है।