भारत में टी 20 वर्ल्ड कप: दूसरी बार करेंगे मेजबानी 100 करोड़ लोग देखेंगे 1850 करोड़ कमाई की उम्मीद
खेल प्रेमियों को 2021 में क्रिकेट टूर्नामेंट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी20 का वर्ल्ड कप होने जा रहा है। रोमांच से भरपूर वर्ल्ड टी20 की मेजबानी एक बार फिर भारत को मिली है। यानी उसके पास 14 साल बाद फिर से चैंपियन बनने का मौका रहेगा। 2007 में द. अफ्रीका की मेजबानी में पहली बार हुए टूर्नामेंट में भी हम ही विश्व विजेता बने थे।
भारत लगातार दूसरी बार अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। 2016 में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। तब टूर्नामेंट को करीब 73 करोड़ लोगों ने देखा था। कमाई 1100 करोड़ रुपए हुई थी। इस बार इन दोनों में बढ़ोतरी की उम्मीद है। व्यूअर शिप का आंकड़ा 100 करोड़ तक पहुंच सकता है। कमाई भी 168% बढ़कर 1850 करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है। 2016 के चैंपियन वेस्टइंडीज को 12 करोड़ मिले थे। आईसीसी ने कहा है कि प्राइज मनी डेढ़ गुना तक बढ़ाई जा सकती है। मतलब इस बार विजेता को 18 करोड़ रुपए तक मिल सकते हैं।
वेन्यू शॉर्टलिस्ट, फाइनल दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम मोटेरा में16 टीमों के बीच 45 मैच अहमदाबाद, चेन्नई, बेंगलुरू, दिल्ली, मोहाली, धर्मशाला, कोलकाता, मुंबई में। दुनिया के सबसे बड़े मोटेरा स्टेडियम में फाइनल हो सकता है।


