दुष्कर्म के दौरान बनाई क्लिप दिखा दोबारा किया दुष्कर्म और दी धमकी

दुष्कर्म के दौरान बनाई क्लिप दिखा दोबारा किया दुष्कर्म और दी धमकी

एक विवाहिता को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के बाद दोबारा क्लिप दिखाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है। महिला ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से भी की, लेकिन मामले में अभी तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले को लेकर मेड़ता सिटी की एक विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक नागौर के नाम सौंपे परिवाद में बताया कि वारदात करीब एक माह पहले की है जब वे अपने डेरे में थी।

तभी इलाके के दो नामजद आरोपी उसके पास आए और डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने उसका वीडियो भी बना लिया। इस घटनाक्रम से करीब 10 दिन पहले फिर एक आरोपी उसके पास आया और दोबारा उसको वीडियो क्लिप दिखाकर जबरन अपने साथ ले गया और वहां दुष्कर्म किया।

इस मामले को लेकर विवाहिता ने 29 सितंबर को मेड़ता सिटी थाना पुलिस को रिपोर्ट सौंपी, लेकिन अभी तक मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में पीड़ित महिला ने अब पुलिस अधीक्षक नागौर से गुहार लगाई है। महिला ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई करके न्याय दिलाने की मांग की है।