डेढ़ करोड़ के माल से भरी गाडी को चालक ले भागा
डीग पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान डेढ़ करोड़ रुपए कीमत के माल लदे एक कंटेनर और आरोपियों को धरदबोचा।
डीग / भरतपुर
पुलिस ने मालिक के साथ धोखाधड़ी कर लगभग एक से डेढ़ करोड़ रूपये की लागत से भरे माल को इधर उधर करने की फ़िराक में निर्धारित रूट के स्थान पर जीपीएस सिस्टम व कंटेनर के शीशे पर लगे फास्टट्रैक को हटाकर भरतपुर मेवात की ओर ले जा रहे कंटेनर को डीग पुलिस ने मालिक विक्रांत निवासी हरियाणा की सूचना पर डीग थाने के पास रुकवाकर कंटेनर के चालक आरिफ सहित जमशेद सिवान निवासी नौगामा जिला अलवर और आसीन निवासी थाना पहाड़ी को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि गणपत लाल के निवासी चांदपुर ढाणी थाना मॉडल टाउन रेवाड़ी हरियाणा डीग थाने में मामला दर्ज कराया कि 3 जुलाई को डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से कंप्यूटर और केवल बॉक्स को लेकर आसींद पुत्र सिवान हैदराबाद से दिल्ली, कोटा जयपुर के लिए रवाना हुआ.लेकिन ड्राइवर ने ब्याबरा पहुंचकर गाड़ी का जीपीएस और फ़ास्ट ट्रैक हटाकर गाड़ी को ग्वालियर की और मोड़ दिया।
खबर मिलते ही विक्रांत ने अपनी गाड़ी को कंटेनर के पीछे लगा दिया और डीग पुलिस को सुचना कर दी।
पुलिस ने चालक सहित तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस चारों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूछताछ कर रही है।
Satveer Choudhary


