चिप जैसा है यह नजर का चश्मा, पहनने के लिए कान के सपोर्ट की जरूरत नहीं

Sep 26, 2020 - 02:39
Sep 26, 2020 - 02:50
चिप जैसा है यह नजर का चश्मा, पहनने के लिए कान के सपोर्ट की जरूरत नहीं

कोराेना से बचने के लिए गाइडलाइन है कि बार-बार चेहरे, आंखाें और नाक काे छूने से बचें लेकिन नजर का चश्मा लगाने वालों के लिए यह मुश्किल हो रहा था। बड़ी परेशानी उन्हें थी जो या तो दूर का चश्मा लगाते हैं या नजदीक का क्योंकि उन्हें जरूरत पड़ने पर ही इसे लगाना पड़ता था। इस परेशानी को दूर करने के लिए बाजार में रजिस्टर्ड थिन ऑप्टिकल्स के चश्मे आ गए हैं। ये एक पतली चिप के समान दिखने वाले इन चश्मों को पहनने पर बार-बार आंखाें, नाक और कान काे छूना नहीं पड़ता।

इसमें सिर्फ दो लैंस हैं जो सेंटर में एक ग्रिप से जुड़े हैं। यह ग्रिप नाक के ऊपरी हिस्से पर चिपक जाती है। ऑप्टिकल शॉप के ऑनर यश वाटवानी ने बताया कि इस पोर्टेबल और डिजाइनर चश्मे की खास बात यह है कि इसका कवर मोबाइल के पीछे ही है जिससे इसे बार-बार टेबल पर नहीं रखना पड़ता और भूलने का डर भी कम हो गया। यही कारण है कि अब कारपोरेट और ब्यूरोक्रेट्स को खूब पसंद आ रहे हैं।

हाइड्रोफोबिक लेयर के साथ वैदर और एयर प्रूफ

बिना डंडी वाला रेक्टेंगल फ्रेम का लाइटवेट चश्मा वायरस फ्री है और यूवी रेज प्रोटेक्टेड भी है। इसके लेंस पर हाइड्रोफोबिक लेयर की कोटिंग है। यह आंखों को वायरस से बचाएगा और यह चश्मा है। इसे रखने का कवर मोबाइल पर ही इंर्पोटेड डबल टेप के कवर में चिपका रहता है। करीब 500 रुपए से तीन हजार रुपए कीमत के इन चश्मों में लेंस भी लाइटवेट रहते हैं जिससे आंखों और सिर में दर्द नहीं रहता। कई कलर्स में आने की वजह से इसे फैशनेबल यूथ भी अपना रहे हैं।