कोरोना का टीका: आज 4 हजार से ज्यादा लोगों को लगेगी वैक्सीन

कोरोना का टीका: आज 4 हजार से ज्यादा लोगों को लगेगी वैक्सीन

कोरोना से बचाव के लिए जिले में गुरुवार को 20 सेंटरों पर 18+ वाले 4 हजार 240 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। अब तक 7 लाख 92 हजार 807 लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है है। जबकि दूसरी 1 लाख 85 हजार 178 लोग दूसरी डोज भी लगवा चुके हैं।

आरसीएचओ डॉ. अमर सिंह सैनी के मुताबिक जयपुर से वैक्सीन की आपूर्ति अभी बनी हुई है। जितनी डोज मिल रही हैं उतने ही लोगों को टीका लगाया जा रहा है। गुरुवार को भरतपुर में आरबीएम अस्पताल के पास बीएससी नर्सिँग बिल्डिंग में को-वैक्सीन का 500 लोगों को टीका लगाया जाएगा। जबकि बाकी जगहों पर कोविशील्ड लगाई जा रही है।