Urfi Javed: पहले पैपराजी पर जमकर उतारा गुस्सा, फिर अपने ही बयान से पलटीं उर्फी ने हाथ जोड़कर मांगी माफी!
Urfi Javed New Video: एक दिन पहले ही एक इवेंट में पहुंचीं उर्फी जावेद पैपराजी को जमकर लताड़ते दिखी थीं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. लेकिन अब एक और वीडियो छाया हुआ है जिसमें उर्फी हाथ जोड़कर पैपराजी से माफी मांग रही हैं और अपने बयान पर सफाई दे रही हैं.
Urfi javed apologizes to the paparazzi: उर्फी जावेद अक्सर सुर्खियों में बनी ही रहती हैं फिर चाहे बात उनके स्टाइल की हो या फिर कोई और. वही मंगलवार को एक इवेंट में पहुंचीं उर्फी अपने आउटफिट को लेकर तो चर्चा में रही ही लेकिन उससे भी ज्यादा लाइमलाइट में आईं अपने गुस्से को लेकर जो उस शख्स के लिए था जिसने उर्फी के कपड़ों पर कमेंट किया था. जिसके बाद उर्फी इस इवेंट में पैपराजी पर जमकर भड़कते हुए दिखी थीं लेकिन अब जो वीडियो सामने आया है उसमें ये हसीना खुद ही अपने बयान से पलटती हुईं दिख रही हैं.
पहले आपको उर्फी की वो वीडियो दिखाते हैं जिसमें वो जमकर गुस्से में नजर आई थीं. हुआ ये था कि झलक दिखला जा पर पहुंचीं उर्फी के कपड़ों पर किसी ने कमेंट किया और उस शख्स की आवाज फोन में रिकॉर्ड हो गई. लिहाजा एक इवेंट में पहुंचकर उर्फी ने पैपराजी को वो आवाज सुनाई और पूछा ये बात किसने कही है. वहीं कोई जवाब नहीं मिला तो उर्फी जमकर फोटोग्राफर्स पर भड़कती हुई दिखी थीं.
इस वीडियो के सामने आने के बाद ये सोशल मीडिया पर छा गया. लेकिन अब उसी इवेंट की एक वीडियो सामने आई है जिसमें उर्फी पैपराजी से कह रही हैं कि उन्हें अभी पता चला कि वो बात तुमने नहीं बल्कि किसी बॉडीगार्ड ने कही थी जिसे तुमने समझाया भी था कि ऐसे कमेंट मत करो. इस दौरान उर्फी ने कैमरों के सामने हाथ भी जोड़ दिए.
यानि उर्फी ने बिना बात ही बेचारे फोटोग्राफर्स की क्लास लगा दी और बजा डाली उनकी बैंड. खैर, जो भी हो अंत भला तो सब भला. कम से कम उर्फी के सामने सब दूध का दूध और पानी का पानी तो हो गया. वहीं इस इवेंट में उर्फी जिस स्टाइल से पहुंची उसके चर्चे भी खूब हो रहे हैं. अपनी खुली खुली ड्रेस को लेकर उर्फी फिर से चर्चा में हैं.


