आज शिवसेना में शामिल हो सकती हैं उर्मिला मातोंडकर
एक फिर राजनीति में उतरने के लिए तैयार हैं अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर आज मंगलवार को शिवसेना पार्टी में शामिल हो सकती हैं।
शिवसेना में उर्मिला के शामिल होने की जानकारी संजय राउत के अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्वव ठाकरे के करीबी सहयोगी हर्षल प्रधान ने भी दी थी। साल 2019 में कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा था और बाद में पार्टी छोड़ी दी। उन्होंने कांग्रेस की मुंबई इकाई के कामकाज के तरीकों को लेकर पार्टी छोड़ी थी। रिपोर्ट के मुताबिक पांच महीनों में ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ी दी थी। यही वजह है कि वह शिवसेना में शामिल हो सकती है। यानी एक फिर वह राजनीति में उतरने को तैयार हैं। माना जा रहा है कि आज दोपहर 12.30 बजे वह मातोश्री जाएंगी वहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्वव ठाकरे से वह मुलाकात करेंगी।


