Indian Coast Guard Navik Recruitment 2020: नाविक के 50 पदों पर आवेदन शुरू 7 दिसंबर तक है मौका
Indian Coast Guard Navik Recruitment 2020: यदि आप दसवीं पास पुरुष हैं तो आपके लिए सुनहरा अवसर है। इंडियन कोस्ट गार्ड के नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) पदों के लिए पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट, joinindiancoastguard.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 दिसंबर, 2020 है। इच्छुक व पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 50 रिक्त पद भरे जाने हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि : 30 नवंबर, 2020
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 7 दिसंबर, 2020
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि: 19 दिसंबर से 25 दिसंबर, 2020
परीक्षा का तिथि : जनवरी, 2021
जोन वाइस सेलेक्ट लिस्ट जारी होने की तिथि : मार्च, 2021
शैक्षिक योग्यता व आयु सीमा
आवेदनकरने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 अप्रैल, 2021 के अनुसार की जाएगी। उम्मीदवार का जन्म 1 अप्रैल, 1999 से 31 मार्च, 2003 के बीच होना चाहिए। बता दें कि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
उम्मीदवारों चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं
ऐसे करें ऑनलाइन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट, joinindiancoastguard.gov.in पर जाएं। होमपेज पर उपलब्ध Careers @ CG पर जाएं। अब Careers @ CG के ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। यहां घोषणा पढ़ कर अपनी सहमति दें। अब एप्लीकेशन फॉर्म का पेज ओपन हो जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी जैसे- नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडीदन। याजैसे- नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी आदि भर कर डाक्यूमेंट्स अपलोड करें व सबमिट करें।


