500 वाला जैकेट 100 तो 5000 वाला कंबल सिर्फ 2000 रुपये में, तुरंत पहुंचे यहां
Jacket of Rs 500 is Rs 100 and blanket of Rs 5000 is only Rs 2000, reach here immediately
बिहार में ठंड का सितम बढ़ने लगा है. छपरा भी इससे अछूता नहीं है. ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनने लगे हैं. बाजार में गर्म कपड़ों की डिमांड भी बढ़ गया है.ऐसे में लोग गर्म कपड़ा खरीदने के लिए एक अच्छा बाजार तलाश करते हैं. ऐसे लोगों को मॉल या फिर बाजार जाने की जरूरत नहीं है. छपरा शहर के सड़क किनारे आपको दर्जनों अस्थाई दुकान मिल जाएगा. यहां आप सस्ते में मनपसंद जैकेट, स्वेटर और कंबल खरीद सकते हैं. ये दुकानदार पानीपत से गर्म कपड़े लाकर बेच रहे हैं. छपरा के लोग भी शहर के फुटपाथ गर्म कपड़े खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं. यह बाजार छपरा शहर के बंगला रोड स्थित राजेंद्र स्टेडियम से लेकर थाना चौक तक लगा हुआ है.
700 से लेकर 5 हजार तक का मिल जाएगा कंबल
फुटपाथ के दुकान पर मिलने वाले गर्म कपड़ों की खासियत यह है कि जो जैकेट और स्वेटर एक हजार या 500 रुपए में मॉल में खरीदने हैं. वही स्वेटर और जैकेट आपके यहां 100 से 200 रुपए में आसानी से मिल जाएगा. इसके अलावा इन फुटपाथी दुकानदारों के पास डबल लेयर वाला 5 हजार का कंबल मात्र 2 हजार में मिल जाएगा. इसके अलावा बेडशीट 150 रुपए में उपलब्ध हो जाएगा. सन्नी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सर्दी के मौसम में यहां आकर गर्म कपड़े बेचते हैं. यहां 150 से लेकर 4500 तक के कंबल मिल जाएंगे. डबल बेड का कंबल 700 से लेकर 2 हजार में आपको मिल जाएगा.
गुजरात से आकर छपरा में लगाए गर्म कपड़ों का बाजार
मो. मुबारक ने बताया कि गुजरात से दर्जनों की संख्या में दुकानदार यहां आए हुए हैं. सभी गर्म कपड़े ही बेच रहे हैं. यहां दुकान में जो भी गर्म कपड़े देख रहे हैं वह पानीपत से बिक्री के लिए लाया गया है. जो लोगों को पसंद आ रहा है और खरीदारी भी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि जो कंबल ग्राहकों को दे रहे हैं यदि क्वालिटी बेहतर नहीं रहा तो रिटर्न कर सकते हैं.
Kumkum sharma 

