क्या खत्म हो रही है दूरियां ? मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वास्थ्य की सचिन पायलट ने जताई चिंता, बिना फेस मास्क नहीं जाने दिया कार्यकर्ताओं के बीच

क्या खत्म हो रही है दूरियां ? मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वास्थ्य की सचिन पायलट ने जताई चिंता, बिना फेस मास्क नहीं जाने दिया कार्यकर्ताओं के बीच

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच राजस्थान की राजनीति को लेकर सियासी लड़ाई काफी बढ़ गई थी। जिसके बाद जहां मुख्यमंत्री गहलोत ने सचिन पायलट को नाकारा निकम्मा तक बोल दिया था। वहीं सचिन पायलट भी अपने समर्थकों के साथ मानेसर जाकर बैठ गए थे। तभी से दोनों में दूरियां काफी बढ़ गई थी। लेकिन बीते कुछ दिनों से राजस्थान की राजनीति में मुख्यमंत्री गहलोत और सचिन पायलट पर एक साथ नजर आने लगे हैं। इसके बाद दोनों नेताओं की दूरियां अब खत्म होने लगी है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए फेस मास्क मंगवाते सचिन पायलट।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए फेस मास्क मंगवाते सचिन पायलट।

ऐसा ही कुछ नजारा शनिवार को उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे पर देखने को मिला। जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बिना फेस मास्क लगाए आम लोगों से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को फेस मास्क लगाने के लिए कहा। साथ ही उनके सहायक से उनके लिए नया फेस मास्क भी मंगवाया। जिसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों एक साथ कार्यकर्ताओं का अभिवादन करने निकले।

फेस मास्क लगाने के बाद सचिन पायलट के साथ कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते अशोक गहलोत।

फेस मास्क लगाने के बाद सचिन पायलट के साथ कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते अशोक गहलोत।