कोर्ट में राजस्थान की सियासी लड़ाई:बसपा के 6 विधायकों के कांग्रेस में जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
बसपा के 6 विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने के खिलाफ पिटीशन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। इस बीच हाईकोर्ट में बहस आज भी पूरी नहीं हो पाई। शुक्रवार सुबह 10.30 बजे फिर सुनवाई होगी। भाजपा विधायक मदन दिलावर दोनों कोर्ट में अर्जियां लगाई थीं। इस मामले में हाईकोर्ट में खुद बसपा ने भी पिटीशन फाइल की थी।
बसपा विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने के लिए विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी ने 18 सितंबर 2019 को मंजूरी दी थी। दिलावर की अपील है कि स्पीकर के उस आदेश पर रोक लगाई जाए और सभी 6 विधायकों को फ्लोर टेस्ट में किसी भी पार्टी के पक्ष में वोटिंग से रोका जाए।
बसपा की मांग- बागियों को विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने से रोका जाए
बसपा ने भी उसके बागी विधायकों के फ्लोर टेस्ट में शामिल होने पर पाबंदी लगाने और विधानसभा के किसी भी सत्र में हिस्सा लेने से रोकने की अपील की है। इस मामले में दिलावर की ओर से हरीश साल्वे, सत्यपाल जैन, आशीष शर्मा और बसपा की ओर से सतीश चन्द्र मिश्रा पैरवी कर रहे हैं।
ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...
- राजस्थान में सियासी संग्राम का 24वां दिन:जैसलमेर नई सियासी राजधानी; मंत्री जैसलमेर से फाइलें निबटाने में जुटे, भाजपा का हमला- जनता के बीच जाओ
- राहुल से बोले नोबेल विजेता मोहम्मद युनूस- कोरोना संकट ने समाज की कुरीतियों को उजागर किया
- गहलोत खेमे की मुश्किलें बरकरार, कांग्रेसी विधायक अब जैसलमेर रवाना
- पायलट बोले- मैंने पद नहीं मांगा, जिन्होंने मेरे साथ मुद्दे उठाए, उन्हें पूरा सम्मान मिले


