वाड्रा पर CM की चुप्पी:रॉबर्ट वाड्रा के राजनीति में आने के सवाल पर कुछ नहीं बोले गहलोत, बिना जवाब दिए आगे बढ़ गए

वाड्रा पर CM की चुप्पी:रॉबर्ट वाड्रा के राजनीति में आने के सवाल पर कुछ नहीं बोले गहलोत, बिना जवाब दिए आगे बढ़ गए

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को अपने अल्प प्रवास पर उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। गहलोत ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश में किसानों के आंदोलन पर केंद्र की मोदी सरकार आंखें मूंद बैठी है। वहीं रॉबर्ट वाड्रा के सक्रिय राजनीति में आने के सवाल पर मुख्यमंत्री गहलोत ने चुप्पी साध ली।

गहलोत ने कहा कि यह हम सब के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश में किसानों की आज यह दुर्दशा हो गई है। सर्दी से लेकर गर्मी का मौसम आ गया, 200 से अधिक किसानों की मौत हो रही है। लेकिन, बीजेपी में उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। देश में ऐसे हालात पहली बार पैदा हुए हैं। ऐसे में आने वाले वक्त में आम जनता बीजेपी को इसका पुरजोर जवाब देगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मातृकुंडिया की सभा के बाद सड़क मार्ग से उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। यहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री गहलोत का स्वागत किया। इस दौरान विधानसभा उपचुनाव में टिकट मांग रहे दावेदारों ने भी शक्ति प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी पेश की।