हर रोज सिर्फ 2 गिलास अंजीर का पानी क्यों पीना चाहिए
Why should one drink only 2 glasses of fig water every day
सुबह अंजीर का पानी पीने के फायदे | Benefits of Drinking Fig Water In The Morning
1. कब्ज से छुटकारा
अंजीर में फाइबर होता है जो पेट को साफ रखने में मदद करता है. इसलिए जब आप कब्ज से पीड़ित हों तो इस सुपरफूड को अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है.
2. स्किन के लिए फायदेमंद
डाइट में अंजीर का पानी शामिल करने से शरीर से गंदगी को को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है. ये हेल्दी स्किन को बनाए रखने में मदद करता है. यह स्किन प्रोब्लम्स के लिए एक बेहतरीन सुपरफूड है.
3. वजन घटाना
अंजीर का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है. वजन कम करने के लिए शरीर को बहुत ज्यादा फाइबर वाले फूड्स की जरूरत होती है और अंजीर आपके शरीर को फाइबर देता है.
4. ब्लड प्रेशर में मददगार
अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से छुटकारा पाने और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकते हैं. कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि अंजीर ट्राइग्लिसराइड लेवल को कम करने में मदद कर सकता है, जो हार्ट रिलेटेड प्रोब्लम्स को काफी हद तक कम कर सकता है.
Kumkum sharma 

