MBA के लिए बी-स्कूल का चयन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जानिए इनके बारे में

MBA के लिए बी-स्कूल का चयन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जानिए इनके बारे में

आज के जमाने में सभी कंपनियां अपने बेहतर विकास के लिए प्रतिभाशाली और योग्य कैंडिडेट का ही सेलेक्शन करते हैं । ऐसे में कंपनियों की इन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक बेहतरीन मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट अपने छात्रों को इस काबिल बनाने की पूरी कोशिश करता हैं, जो उनकी उम्मीदों पर खर उतर सकें।बदलते वक्त के साथ आज भी छात्रों के सामने सही मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट का चुनाव करना एक गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है क्योंकि एक बेहतरीन मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट ही छात्रों को आगे बढ़ने और उनके सपनों को साकार करने में उनकी सबसे ज्यादा मदद करता है। अच्छे मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट अपने छात्रों को एक हेल्थी और विकासशील माहौल प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं, ताकि वहां पर पढ़ने वाले छात्र अपना पूरा ध्यान अध्ययन और व्यक्तित्व विकास केंद्रित करते हुए कॉरपोरेट जगत में अपना शानदार करियर बना सकें

ऐसे में एक सही बिजनेस स्कूल में एडमिशन लेते समय छात्रों को कई जरुरी बातों पर ध्यान देना चाहिए, जैसे- वहां का प्लेसमेंट स्टेटस, इंस्टिट्यूट की रैंकिंग, फैकल्टी, एलुमनाई, स्पेशलाइजेशन, करिकुलम और इंडस्ट्री एक्सपोजर आदि।

इसी कड़ी में इन सभी मापदंडों को पूरा करके अपने छात्रों को बेहतर अवसर प्रदान करने वाला एक ऐसा ही बिजनेस स्कूल है जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (Jaipuria Institute of Management) । आइए जानते हैं इसकी खूबियों के बारे में...

बीते कुछ वर्षों में बनाया है बेहतरीन प्लेसमेंट रिकॉर्ड

MBA कोर्स में एडमिशन लेने वाले ज्यादातर छात्रों के दिमाग में प्लेसमेंट का ही ख्याल सबसे पहले आता हैं। ऐसे में इस संस्थान द्वारा प्रदान की जाने वाली प्लेसमेंट सही मायने में एक प्रोफेशनल करियर बनाने में बहुत मदद करती हैं। प्लेसमेंट के मामले में जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट का रिकॉर्ड बहुत उत्साहजनक है
यह बी-स्कूल (B-School) न केवल इंडस्ट्री की आज की आवश्यकता बल्कि भविष्य में आने वाली जरूरतों को भांपकर उनके अनुसार कोर्स तैयार करता है, और नए-पुराने हर तरह के प्रोफाइल में कैंपस प्लेसमेंट भी देता है।