विश्व मनो स्वास्थ्य दिवस:शरीर के साथ मानसिक रूप से स्वस्थ रहना भी ज्यादा जरूरी

विश्व मनो स्वास्थ्य दिवस:शरीर के साथ मानसिक रूप से स्वस्थ रहना भी ज्यादा जरूरी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विश्व मनो स्वास्थ्य दिवस पर पंडित छीतरमल लाटा विमंदित सोसायटी, बालगृह धोलीदूब में शनिवार काे विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकरण की सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश रेणुका सिंह हुड्डा ने बताया कि पैनल अधिवक्ता चंद्रशेखर शर्मा ने विश्व मनो स्वास्थ्य दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि व्यक्ति के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक रूप स्वस्थ रहना जरूरी होता है। कोई भी व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेगा तो उसकी कार्यक्षमता पर प्रभाव पड़ता है। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का मुख्य उद्देश्य विश्व में मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरुकता बढ़ाना है।