खेत की ओर जा रही नाबालिग के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

खेत की ओर जा रही नाबालिग के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

नाबालिगाें के साथ दुष्कर्म हाेने के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे है। नागाैर के श्रीबालाजी थाना क्षेत्र में एक गांव में 16 साल की नाबालिग के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। घटना का पता तब चला जब नाबालिग ने घर आकर परिवार काे सारी बात बताइ। घटना के बाद से ही आराेपी फरार चल रहा है। वह पीड़ित का पड़ौसी ही है। श्रीबालाजी पुलिस ने आरोपी के नाम मामला दर्ज कर लिया है।

श्रीबालाजी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला दो दिन पुराना बताया जा रहा है। प्रकरण देर रात दर्ज किया जा सका। पुलिस ने बताया कि नाबालिग 7 अक्टूबर को दिन के समय खेत की ओर पशुधन के लिए जा रही थी। इसी दौरान पड़ौसी का खेत के पास से वह निकल रही थी। इसी दौरान युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

घबराई नाबालिग घर पहुंची और उसने सारा मामला परिवार के लोगों को बताया। इसके बाद पीड़ित परिवार शुक्रवार को मामला दर्ज करवाने पहुंचा। आरोपी की उम्र करीब 30-35 साल बताई जा रही है। पीड़िता का मेडिकल करवा दिया गया है।