एकटा गांव में बिजली चोरी पकड़ने गए एक्सईएन को घेरा
भरतपुर जिले में बढ़ रहे बिजली चोरी के मामलों को रोकने के लिए लगातार चैकिंग की जा रही है। कार्रवाई के दौरान अभी तक बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट, अभद्रता और बंधक बनाए जाने के मामले सामने आते थे, लेकिन अब बिजली चोरों ने बिजली अफसरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया।
एकटा गांव में विद्युत टीम के साथ बिजली चोरी पकड़ने गए एक्सईएन को कुछ ग्रामीणों ने घेर लिया और कार्रवाई का विरोध करते की। इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा।
कुछ लोगों ने टीम से अभद्रता और गाली-गलौज भी की। बाद में जैसे-तैसे टीम जान बचाकर थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दौरान टीम ने कार्रवाई का विरोध कर रहे व्यक्ति के यहां बिजली चोरी पकड़़ी और जुर्माना भी लगाया।


