आगरा से 8 दोस्तों के साथ दमोह घूमने आया युवक कुंड में डूबा

आगरा से 8 दोस्तों के साथ दमोह घूमने आया युवक कुंड में डूबा

बसेड़ी: रविवार को दमोह झरने के कुंड में एक युवक के डूब गया। युवक आगरा से अपने दोस्तो के साथ दमोह झरना घूमने आया था। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन के अधिकारियो ने एसडीआरएफ टीम व स्थानीय गोताखोरो को बुलाकर 5 घंटे तक रेस्क्यू आपरेशन चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा। अंधेरा होने के कारण पुलिस व प्रशासन के अधिकारियो को रेस्क्यू आपरेशन बंद कर सोमवार को पुनः उसकी तलाश करने का आश्वासन परिजनो को दिया।

एसडीएम लाखनसिह गुर्जर ने बताया कि आगरा निवासी मयंक, अभिषेक, योगेश, अमित, अंकित मित्तल, अंकित राठोर, सौरभ मित्तल, नीरज शर्मा रविवार सुबह 9 बजे करीब निजी वाहन से दमोह घूमने आए थे। दोपहर 1 बजे करीब सभी युवक दमोह झरने के कुंड पर पहुंचे और वहां चट्टानों पर बैठकर नहाने लगे। इस दौरान अभिषेक, योगेश व मयंक फिसलकर कुंड में गिर गए।

अभिषेक व योगेश को साथियों ने डूबता देखा तो पकड़ लिया, लेकिन मयंक की ओर किसी का ध्यान नहीं गया। बाद में जब उन्हें मयंक के डूबने की पता चली तो परिजनों को सूचना दी। एसडीएम ने बताया कि युवक की तलाश में एसडीआरएफ टीम व झिरी सरपंच प्रतिनिधि के सहयोग से स्थानीय गोताखोरों को बुलाया और वहां 5 घंटे तक रेस्क्यू आपरेशन चलाकर मयंक की तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण कामयाबी नहीं मिली। पुलिस, प्रशासन के अधिकारियो ने सोमवार को फिर से उसकी तलाश करने का आश्वासन परिजनो को दिया है।