आरपीएससी ने पीआरओ समेत सभी इंटरव्यू टाले
अजमेर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने कोरोना के तेजी से बढ़ते मामले देखते हुए सोमवार से शुरू होने वाले पीआरओ पदों समेत सभी इंटरव्यू स्थगित कर दिए हैं। आयोग ने राज्य सरकार से आग्रह पत्र मिलने के बाद यह निर्णय लिया। इस संबंध में आयोग की ओर से रविवार रात को आदेश जारी किए गए।
आयोग सचिव शुभम चौधरी ने यह जानकारी दी। ऐसे में माना जा रहा है कि आयोग अध्यक्ष दीपक उप्रेती के कार्यकाल में आरएएस 2018 के इंटरव्यू संभवत: नहीं हो पाएंगे। उप्रेती का कार्यकाल 14 अक्टूबर को पूरा हो रहा है, जबकि आयोग ने पूर्व में 5 से 23 अक्टूबर तक आरएएस 2018 के इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी किया था, जो अब स्थगित हो गया है।


