कोचिंग जाते समय छात्रा को टक्कर मारी, मौत: हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार, किसान आंदोलन की वजह से रास्ता बदलकर कस्बे के रास्ते जा रहा था डंपर

कोचिंग जाते समय छात्रा को टक्कर मारी, मौत: हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार, किसान आंदोलन की वजह से रास्ता बदलकर कस्बे के रास्ते जा रहा था डंपर

जिले के बानसूर कस्बे के पास भूपसेड़ा से बानसूर पैदल जा रही छात्रा की डंपर की टक्कर से माैत हाे गई। छात्रा कुमकुम भूपसेड़ा के निकट बहादुर सिंह की ढाणी निवासी थी। दुर्घटना में मौत के बाद परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया। शाहजहांपुर-हरियाणा बॉर्डर पर किसान आंदोलन की वजह से डंपर रास्ता बदलकर बानसूर कस्बे से जा रहा था। ग्रामीणों ने घटना को लेकर विरोध भी जताया। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

गांव के लोगों ने बताया कि छात्रा कुमकुम पुत्री सुमन यादव सोमवार को सुबह पैदल ही बानसूर कस्बे की तरफ जा रही थी। पीछे से आ रहे हरियाणा नंबर के डंपर ने टक्कर मार दी। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। बालिका को अस्पताल लेकर आया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सुमन की दो बहन व भाई हैं।

भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ी
शाहजहांपुर-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है। इसके कारण जयपुर से दिल्ली की तरफ जाने वाले अधिकतर वाहन बानसूर कस्बे से होकर आते-जाते हैं। इससे रोड पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ा है। सोमवार सुबह डम्पर की टक्कर से छात्रा की मौत हो गई, जिसको लेकर ग्रामीणों ने भी विरोध किया है।