देर रात घर से निकल गई किशोरी बहला फुसलाकर भगा ले गया एक युवक, पिता ने लगाया आरोप
अजमेर में रात के समय घर से एक किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिग के पिता ने अलवर गेट थाने में शिकायत देकर एक युवक पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धोलाभाटा निवासी पिता ने अलवर गेट थाने में रिपोर्ट दी कि उसकी नाबालिग पुत्री जिसकी उम्र 17 साल है और दसवीं की परीक्षा दी है। रात के समय लगभग 1 से 2 बजे के बीच बिना बताये कहीं चली गई। कल्याणीपुरा निवासी रवि उसे बहला फुसला कर ले गया है। उसका रंग गेहुआ, लम्बाई करीब 5 फीट और सफेद कलर का कुर्ता व जिंस की पेंट पहने हुए है। अत: कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैडकॉन्स्टेबल राजपालसिह को सौंपी है।


