जयपुर में नाबालिग लड़की का रेप कर खींचे अश्लील फोटो ब्लैकमेल कर डॉक्यूमेंट साइन करवाकर किया निकाह, तीन बार तलाक बोलकर छोड़ा
जयपुर में परिचित युवक के 15 साल की किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। अश्लील फोटोज को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने बार-बार रेप किया। धमकी देकर कागजों पर साइन करवाकर निकाह कर तीन तलाक भी दे दिया। शास्त्री नगर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि नाहरी का नाका शास्त्री नगर निवासी 21 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 28 वर्षीय आरोपी उसका परिचित है। साल 2016 में उसकी उम्र करीब 15 साल थी। आरोप है कि बहला-फुसलाकर आरोपी उसे पानीपेच शास्त्री नगर ले गया। जहां उसके साथ जबरन रेप कर अश्लील फोटोज मोबाइल में खींच लिए। फोटोज को वायरल करने की धमकी देकर लगातार रेप करने लगा।
आरोपी ने धमकी देकर कागजों पर साइन करवाकर निकाह कर लिया। बार-बार रेप के दौरान अश्लील फोटोज को वायरल करने की धमकी देता रहा। विरोध करने पर तीन बार तलाक तलाक तलाक बोला। पीड़िता ने बुधवार शाम थाने जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।


