अलवर में SHO और हेड कांस्टेबल 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने जाल बिछाकर की कार्रवाई

अलवर में SHO और हेड कांस्टेबल 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने जाल बिछाकर की कार्रवाई

अलवर के एक ठेका संचालक की शिकायत के बाद एसीबी ने मामले की जांच शुरू की तो वह सही पाई गई। शुक्रवार को दोनों पुलिसकर्मियों को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो ने अलवर के मांढण थाने के उप निरीक्षक और हेड कांस्टेबल को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि दोनों पुलिस कर्मचारियों ने शराब व्यापारी से तय समय के बाद भी ठेका खोलने के लिए ये रिश्वत मांगी थी।   

जानकारी के अनुसार एक शराब के व्यापारी ने एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि मांढण थाने के एसएचओ मुकेश यादव और हेड कांस्टेबल द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी।

 25 हजार रुपये देने पर उसे समय के बाद भी ठेका खोलने के लिए कहा जा रहा था। वहीं, रुपये नहीं देने पर केस दर्ज करने की धमकी भी दी जा रही थी। इसके बाद भी शराब ठेकेदार ने रुपये नहीं दिए। इसके बाद एसएचओ मुकेश यादव ने ठेका संचालक के खिलाफ 29 जनवरी को केस भी दर्ज कर लिया था।

इधर, ठेका संचालक की शिकायत के बाद एसीबी ने मामले की जांच शुरू की तो शिकायत सही पाई गई। शुक्रवार को दोनों पुलिस कर्मियों को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि मामले को लेकर अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है।