लेक्चरर पर फायरिंग कर गाड़ी लूटी:कॉलेज से घर लौट रहे थे, इमरजेंसी बताकर बदमाशों ने ली लिफ्ट
कॉलेज लेक्चरर पर दो बदमाशों ने गोली चलाई और गाड़ी लूट ली। गोली लेक्चरर के हाथ को छूकर निकल गई। बदमाशों ने लिफ्ट ली थी। घटना सीकर के खंडेला में बुधवार की है।
खंडेला कॉलेज में लेक्चरर पाणिनी खंडेला कॉलेज से फ्री होकर गांव श्रीमाधोपुर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान यह पूरी घटना हुई। लूट के बाद श्रीमाधोपुर टोल नाके पर गाड़ी ले जाते हुए दिखाई दी है। जिसमें बदमाश दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल खंडेला पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
पाणिनी ने बताया- रास्ते में खंडेला मोड़ पर दो युवकों ने इमरजेंसी का हवाला देते हुए श्रीमाधोपुर के लिए लिफ्ट मांगी। भोजपुर के पास बदमाशों ने पाणिनी पर देसी कट्टा तान दिया और पीछे बैठने को कहा। पाणिनी ने फायरिंग के डर से देसी कट्टा को पकड़ लिया। ऐसे में एक बदमाश ने गोली चला दी। गोली पाणिनी के हाथ को टच करते हुए निकली। पाणिनी ने तुरंत गाड़ी का दरवाजा खोल लिया और एक बदमाश को अपने साथ बाहर पटक लिया, लेकिन वह छुड़वाकर भाग गया। देसी कट्टा बाहर ही गिर गया। बदमाश गाड़ी छीनकर ले गए।


