पहले विनोद खन्ना को मनाया, फिर रातोंरात किए बड़े बदलाव, डिस्ट्रीब्यूटर को भी था सफलता पर शक, रच डाला इतिहास

sridevi-and-rishi-kapoor-starrer-film-chandni-blockbuster-vinod-khanna-was-persuaded-with-great-difficulty-for-the-film-read-true-life-story

पहले विनोद खन्ना को मनाया, फिर रातोंरात किए बड़े बदलाव, डिस्ट्रीब्यूटर को भी था सफलता पर शक, रच डाला इतिहास
sridevi-and-rishi-kapoor-starrer-film-chandni-blockbuster-vinod-khanna-was-persuaded-with-great-difficulty-for-the-film-read-true-life-story

 बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर रहे यश चोपड़ा की फिल्मों के लोग उस दौर में दीवाने थे और आज भी हैं. उनकी फिल्मों में एक अलग ही तरह का रोमांस देखने को मिलता था. साल 1989 में आई श्रीदेवी (Sridevi) ऋषि कपूर और विनोद खन्ना की फिल्म ‘चांदनी’ में भी एक गजब का रोमांस देखने को मिला था. फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. लेकिन फिल्म को रिलीज करने से पहले इसमें काफी बदलाव किए गए थे. फिल्म की सफलता पर भी ड्रिस्ट्रीब्यूटर तक को शक था. लेकिन यश चोपड़ा की मेहनत रंग लाई और चांदनी ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

80 के दशक में यश चोपड़ा को इस फिल्म को बनाने का जो ख्याल आया था वो किस्सा भी काफी दिलचस्प है. यश चोपड़ा एक दिन अपने ऑफिस जा रहे थे. रास्ते में उन्होंने फिल्म के कई पोस्टर लगे हुए देखे और सोचा कि ज्यादातर फिल्मो में एक्शन का तड़का लगाया गया है. उसी वक्त उनके जेहन में आया कि वह वो पब्लिक की डिमांड और ट्रेंड को ध्यान में रखकर फिल्म नहीं बनाएंगे. कुछ अलग तरह की फिल्म लेकर आएंगे. ऐसा हुआ भी फिल्म में चांदनी बनी श्रीदेवी की सादगी पर लोग फिदा हो गए थे. फिल्म में विनोद खन्ना का किरदार काफी छोटा था ऐसे में उन्हें इस फिल्म के लिए राजी करना भी यश चोपड़ा के लिए आसान नहीं था.

श्रीदेवी ऐसे बनी थीं चांदनीबॉलीवुडब
जब फिल्म ‘चांदनी’ के राइटर कामना चंद्रा ने यश चोपड़ा को फिल्म की कहानी सुनाई थी तो वह इस कहानी से काफी खुश हुए थे. कामना चंद्रा इससे पहले भी ‘प्रेमरोग’ जैसी सफल फिल्म की कहानी लिख चुके थे. फिल्म की जबरदस्त स्क्रिप्ट तैयार होने के बाद बात आई फिल्म में लीड हीरोइन लेने की यश चोपड़ा ने श्रीदेवी की फिल्म सदमा देखी थी और सोच लिया था कि यही मेरी फिल्म की चांदनी बनेगी. उन्होंने श्रीदेवी को फोन किया और अपनी फिल्म के बारे में बताया. श्रीदेवी ने कहानी सुनकर तुरंत फिल्म के लिए हां बोल दिया था. फिल्म में चांदनी की सादगी पर लोग फिदा हो गए थे. इस फिल्म से सफेद रंग का ट्रेंड भी काफी चला था.

आसान नहीं था विनोद खन्ना को कास्ट करना
यश चोपड़ा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि सबसे टफ था विनोद खन्ना के किरदार के लिए किसी हीरो को तैयार करना रोल छोटा था तो आसानी से कोई भी इस रोल को करने की हामी नहीं दे रहा था. उस दौरान विनोद खन्ना की पहचान एक एक्शन हीरो के रूप में थी. यश चोपड़ा जो किरदार उनसे करने के लिए कह रहे थे वो काफी सिंपल और शांत ललित का किरदार था. लेकिन यश चोपड़ा के कहने पर विनोद खन्ना इस रोल को करने के लिए तैयार हो गए.

रातोंरात किए गए कई बदलाव
श्रीदेवी की इस मशहूर फिल्म ‘चांदनी’ को रिलीज करने से पहले यश चोपड़ा ने उसमें काफी बदलाव किए थे. पहले फिल्म के सेकंड हाफ में श्रीदेवी का एक बेटा था. लेकिन यश चोपड़ा ने बाद में कामना चन्द्रा से कहकर फिल्म में काफी बदलाव कराए थे. ऋषि कपूर और श्रीदेवी को जब इस बदलाव के बारे में बताया गया तो उन्होंने भी कहा था कि उन्हें यश चोपड़ा पर भूरा भरोसा है. बाद मेंं विनोद खन्ना और श्रीदेवी की मुलाकात वाले सीन में भी बदलाव किया गया था.

डिस्ट्रीब्यूटर को था फिल्म की सफलता पर शक
शुरुआत में इस फिल्म को लेकर डिस्ट्रीब्यूटर भी कुछ खास खुश नहीं थे. उन्होंने यश चोपड़ा से कहा था कि उन्हें लग रहा है की फिल्म से उन्हें नुक्सान दे सकती है. क्योंकि फिल्म में विनोद खन्ना जैसे एक्शन हीरो हैं और कोई एक्शन सीन नहीं. यश चोपड़ा ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश भी कही लेकिन वह नहीं माने तो यश चोपड़ा ने 2 से तीन लाख रूपये कम कर दिए. लेकिन साथ ही एक शर्त भी रख दी. यश चोपड़ा ने कहा की आपको इस फिल्म पर विश्वास नहीं है ऐसे में इसका जो भी मुनाफा होगा उसका 80 % मेरा और 20 % आपका होगा.

बता दें इस फिल्म का कहानी और गाने दोनों ही लोगों को काफी पसंद आए थे. फिल्म में ऋषि कपूर और श्रीदेवी का रोमांस दर्शकों को दिल जीतने में कामयाब हुआ था. गाने तो उस वक्त लोगों की जुबां पर चढ़ गए थे. इस फिल्म ने बॉलीवुड में रोमांस और संगीत का दौर फिर से लौटाया था और फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी.