पहचान छिपाकर रह रहे 8 बांग्लदेशियों को पकड़ा कोर्ट के आदेश के बाद हो सकती है वतन वापसी

पहचान छिपाकर रह रहे 8 बांग्लदेशियों को पकड़ा कोर्ट के आदेश के बाद हो सकती है वतन वापसी

भुसावर पुलिस द्वारा अभियान चलाकर बिना पुलिस वैरिफिकेशन कराए क्रेशरों पर रह रहे मजदूरों सहित मालिकों पर कार्यवाही जा रही है। जिसे लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। उपखंड के क्रेशर जोन क्षेत्र से 8 बांग्लादेशी युवकों को पकड़ने के बाद इंटेलिजेंस की टीमों द्वारा उनसे पूछताछ की गई। जिसके बाद अब उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

कोर्ट के आदेश के बाद होगी आगे कार्रवाई
थानाधिकारी मदनलाल मीणा ने बताया कि अपनी पहचान छिपाकर बांग्लादेशी रह रहे थे। जो विभिन्न क्रेशरों पर रहकर मजदूरी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए इन सभी बांग्लादेशी नागरिकों से भारतीय सुरक्षा एजेंसी गुप्तचर विभाग के अधिकारियों ने पूछताछ कर ली है। यदि न्यायालय की ओर से इन सभी युवकों को अपने वतन बांग्लादेश भेजने के आदेश दिया जाएगा तो उनकी वतन वापसी कराई जाएगी।

वैरिफिकेशन नही कराने पर होगी कार्रवाई
थानाधिकारी ने कहा कि सुरक्षा एजेंसी और स्थानीय पुलिस की ओर से ऐसे व्यक्तियों का पुलिस वैरिफिकेशन किया जा रहा है। वहीं जो क्रेशर मालिक अपने यहां कार्यरत मजदूरों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराएगा उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।