रेप की वारदात: नाबालिग से दुष्कर्म कर युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल की अश्लील वीडियो

रेप की वारदात: नाबालिग से दुष्कर्म कर युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल की अश्लील वीडियो
इस मामले को लेकर पीडि़ता के पिता ने थाना कोतवाली पुलिस में दर्ज कराया गया है।

हथियारों का भय दिखा एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस मामले को लेकर पीडि़ता के पिता ने थाना कोतवाली पुलिस में दर्ज कराया गया है।

दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब दो माह पूर्व हम शादी समारोह में गए थे, घर में 15 साल की नाबालिग बेटी अकेली थी, उसी दौरान नमक कटरा निवासी रवि लुहार नामक युवक घर में घुस आया। जिसने बेटी के साथ हथियारों चाकू, कट्टा आदि का भय दिखाकर दुष्कर्म किया।

साथी अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली तथा बेटी को धमकाया कि यदि उसने इस बात की शिकायत किसी से की तो तेरे मां-बाप, भाई, बहन आदि की हत्या कर दी जाएगी। तथा तेरे अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम कर दूंगा। इसलिए वह डर गई और भय तथा सामाजिक लोकलाज की बजह से उसने किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन फिर भी वह बेटी को आए दिन तंग परेशान करने लगा। जिस पर बेटी सुस्त रहने लगी।

हाल ही में बेटी को पता चला कि आरोपी रवि लुहार ने उसके अश्लील फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिए हैं। जब बेटी परेशान दिखाई दी तो हमने उससे पूछा, जिस पर बेटी ने हमें अपने साथ बीती घटना के बारे में सब कुछ बताया। अब इस मामले में पीडि़ता के पिता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी रवि लुहार के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।