तेज गर्मी के बाद बरसात से मिली राहत, खेतों में खड़ी फसल को जीवनदान मिला
कस्बा सहित ग्रामीणों अंचल मे शनिवार को बादलों की गड़गड़ाहट के साथ अचानक झमाझम बरसात के चलते मौसम में ठंडक आ गई। वहीं किसानों के चेहरे रौनक लौट आई। परिक्षेत्र में सुबह से भीषण गर्मी के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
शनिवार मौसम में ठंडक रही और बरसात आई जिससे खेतों में खड़ी अपनी फसल को जीवनदान मिला। वहीं लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि निचले इलाकों में पानी भर गया जिससे लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।


