बिना मास्क जा रहा रहे बाइक सवार को रोकने होमगार्ड जवान ने डंडा मारा, जोधपुर के आईसीयू में भर्ती
जोधपुर / बालोतरा: समदड़ी रोड़ पर मंगलवार सुबह बिना मास्क जा रहे बाइक सवार युवक के डंडा मारने से वह सामने से आ रही बाइक से भिड़ गया और सिर के बल सड़क पर गिरने से बेहोश हो गया। लहुलुहान हालत में युवक को राजकीय नाहटा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए इसे जोधपुर रेफर किया गया। होमगार्ड के लाठी मारने के चलते हुए हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
अवैध रूप से चल रहे पटाखों के गोदाम में आग लगी (यह भी पढ़ें)
उन्होंने हंगामा करते हुए रोष जताया, लेकिन मौके पर पुलिस की एकमात्र गाड़ी होने तथा इसी गाड़ी से घायल को अस्पताल ले जाने पर लोगों ने गाड़ी का रास्ता छोड़ दिया। पुलिस के इस तानाशाही रवैये के वीडियो सोश्यल मीडिया पर वायरल हुए।
गैंगरेप पीड़िता ने किया सुसाइड लड़की का 6 महीनों तक लड़के करते रहे गैंगरेप (यह भी पढ़ें)
जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस की गाड़ी चालान की कार्रवाई को लेकर मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे समदड़ी रोड स्थित ओवरब्रिज से कुछ आगे खड़ी थी। इस दरम्यान बिठूजा की तरफ से बिना मास्क लगाए आ रहे एक बाइक सवार युवक जिबरान (23) पुत्र फैय्याज मोहम्मद ने पुलिस की गाड़ी को देखकर बाइक धीरे की, बाद में कार्रवाई के डर से बिना रोके भागने लगा।
अवैध रूप से चल रहे पटाखों के गोदाम में आग लगी (यह भी पढ़ें)
ऐसे में मौके पर कार्यरत होमगार्ड ने उसकी पीठ व गर्दन पर डंडे से वार किए, जिससे वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से भिड़ गया। ऐसे में नीचे गिरने से सामने से आ रहे बाइक सवार युवक के भी शरीर पर चोटें आई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ को एकत्रित होते देख पुलिसकर्मी अपने ही वाहन से युवक को नाहटा अस्पताल ले गए।


